जनपद का मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहा दबदबा
39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम महोबा में संपन्न हुई...
बीएसए ने विजेता खिलाडियों को किया सम्मानित
चित्रकूट। 39वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम महोबा में संपन्न हुई। जनपद वापसी पर जिले के जिला बेसिक षिक्षा आधिकारी अपने कार्यालय में बुलाकर सभी विजेता एवं उप विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि जिस प्रकार आप सभी लोगों ने मण्डल में अपने ब्लाक जिले का नाम रोषन किया है उसी प्रकार अब आप लोग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी नाम रोषन करना है। उन्होंने सभी बच्चों का स्वागत सम्मान कर जिला के जिला व्यायाम षिक्षक एवं ब्लाक व्यायाम षिक्षकों सहित समस्त खेल अनुदेषकों, टीम प्रभारियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया ।
मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले प्रतिभागियों ने 50 मी0 प्राथमिक स्तर बालिका दौड में सफीना, 100 मी0 दौड़ में षिवम द्वितीय स्थान प्राप्त किया, खो-खो जूनियर में सरैयां प्रथम रहा, 100 मी0 दौड़ प्राथमिक में अभिषेक द्वितीय, 100 मी0 दौड. प्राथमिक बालिका में विभा द्वितीय, 400मी0 जूनियर बालक में षुभम द्वितीय, बालिका में अफसना द्वितीय, 400 मी0 जूनियर बालक में षनि प्रथम, 400 मी0 प्राथमिक बालक में अभिषेक प्रथम, प्राथमिक बालिका में हेमा प्रथम, अन्ताक्षरी, लोकनृत्य में प्रथम, एकांकी में द्वितीय,कबड्डी प्राथमिक बालक विजेता, खो-खो जूनियर बालिका द्वितीय रही।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हमारे जनपद से लगभग 170 बच्चों ने मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा किया था। जिसमें लगभग 50 गोल्ड मेडल, 60 सिल्वर, 10 कांस पदक जीते।
उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आप लोग इसी तरह प्रदेश स्तर में भी अपने जिले और मंडल का नाम रोशन करें। बहुत ही जल्द अयोध्या में प्रदेशस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न होगी। आप लोग निरंतर तैयारी करते रहें।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय शशांक शुक्ला, प्राथमिक षिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेष पाण्डेय, मनीष षुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक दयानंद सिंह, प्रधान अध्यापक सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम नारायण साहू, महेंद्र सिंह, खेमराज, प्रमोद द्विवेदी, खेल षिक्षक ष्यामसुन्दर यादव, श्रीकेषन, जय सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि सहित बीएसए आफिस का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
