शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा दिनेश चन्द्र शर्मा...
चित्रकूट। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा दिनेश चन्द्र शर्मा एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी के निर्देश पर शिक्षकों द्वारा टेट अनिवार्यता के काले कानून के खिलाफ सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया गया। सरकार को चेतावनी दी गयी कि यदि 25 फरवरी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो पूरे देश के शिक्षक 26 फरवरी को जनपद मुख्यालय मे धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि 26 फरवरी को शिक्षक पुरानी कोतवाली के प्रांगण मे धरना-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देंगें। मार्च मे दिल्ली आंदोलन की तैयारी करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
