चर सोमनाथ मंदिर में एसपी ने किया शिव जलाभिषेक
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा सोमनाथ चर मंदिर परिसर में पहुंचकर विधिविधान से पूजन...
चित्रकूट। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा सोमनाथ चर मंदिर परिसर में पहुंचकर विधिविधान से पूजन अर्चन किया गया। जनपदवासियों की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। पर्व के दृष्टिगत मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने समस्त सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी, पीआरओ पंकज तिवारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
