सदर विधायक ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर किया कन्यापूजन
समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों ने पहाड़ी ब्लाक के साईंपुर गांव में विशाल कन्याभोज...
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों ने पहाड़ी ब्लाक के साईंपुर गांव में विशाल कन्याभोज का आयोजन कर एवं केक काटकर मनाया। इस दौरान क्षेत्र की 2100 कन्याओं के पैर धोकर सपाईयों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर सदर विधायक अनिल प्रधान द्वारा पहाड़ी ब्लाक की ग्राम पंचायत साईंपुर पहाड़ी में विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की लगभग 2100 कन्याओं के पैर धोकर आशीर्वाद प्राप्त कर कन्याभोज कराया। साथ ही केक काटकर उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि मैनुपरी सांसद डिंपल यादव मातृशक्ति की हक और अधिकार की आवाज बुलंद करती है। सपाईयों ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर सदर विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत राजापुर प्रिंस केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष अरशद खान, नगर अध्यक्ष राजापुर नवनीत सोनी, जिला पंचायत सदस्य सरधुवा दयाराम यादव, सपा नेता राजाबाबू यादव, विद्यासागर यादव, कल्लू यादव, अजीत यादव, शत्रुघ्न यादव, कमलेश यादव, आनंद यादव, राजेंद्र यादव, हरिमोहन यादव, अब्दुल अफजल, मनीष विश्वकर्मा, कुलदीप यादव, मंगल यादव, प्रहलाद यादव, सुरेश यादव, रामनारायण यादव, महेंद्र यादव, सत्यम यादव, अजीत यादव, आलादीन, संतोष यादव, अरुण कोटार्य, रामलाल वर्मा, रज्जन अली, संतोष वर्मा, देवकुमार यादव, राममिलन यादव, पप्पू कुशवाहा, रामआसरे, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
