किसानों के बीच पहुंचकर क्वालिटी मैनेजर ने की चर्चा

श्याम कृपा गौ सदन में उत्तर प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण लखनऊ से क्वालिटी मैनेजर अर्चना तिवारी गौ आधारित प्राकृतिक खेती का निरीक्षण करने...

Feb 6, 2026 - 11:22
Feb 6, 2026 - 11:22
 0  2
किसानों के बीच पहुंचकर क्वालिटी मैनेजर ने की चर्चा

प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

चित्रकूट। श्याम कृपा गौ सदन में उत्तर प्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण लखनऊ से क्वालिटी मैनेजर अर्चना तिवारी गौ आधारित प्राकृतिक खेती का निरीक्षण करने गौ श्याम कृषक समूह के किसानों के बीच पहुंचकर चर्चा की। चैंंपियन फार्मर योगेश जैन ने जिले में धरातल में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों का एक क्लस्टर और आगे भी बनाने की बात कही। उनके साथ आए कृष्ण तिवारी ने भी सभी फसलों का निरीक्षण किया तथा कहा कि प्राकृतिक खेती क्या होती है यहां से अनुभव लेने की जरूरत है। इस मौके पर कृषि विभाग से क्लस्टर इंचार्ज गोविंद सोनकर, किशनराज, नारायण, जवाहर यादव, रामस्वरूप, देवराज, मखालू बाबा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0