नंदोत्सव की कथा सुन श्रोता रहे मंत्रमुग्ध

भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा आत्म सुख देती है...

Feb 19, 2026 - 09:56
Feb 19, 2026 - 09:56
 0  3
नंदोत्सव की कथा सुन श्रोता रहे मंत्रमुग्ध

आत्म सुख देती है भागवत कथा : नवलेश दीक्षित

चित्रकूट। भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा आत्म सुख देती है।

परिक्रमा मार्ग स्थित दधिमुख हनुमान मंदिर में चल रही भागवत कथा के पंचम दिवस पर आचार्य नवलेश दीक्षित ने नंदोत्सव की कथा सुनाया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव पूरे ब्रह्मांड में मनाया गया। श्रीकृष्ण ने जन्म के समय से ही राक्षसों का नाश शुरू कर दिया। इस दौरान पंडाल में बैठे श्रोता नंदोत्सव की कथा सुन मंत्रमुग्ध रहे। कथा व्यास ने बताया कि बचपन सत्य से बीतेगा तो जवानी सुंदरम और बुढ़ापा अवश्य मंगलम में बीतेगा। जीवन में सब कुछ छूट जाए, लेकिन नामरूपी लीलाधाम नहीं छूटना चाहिए। इस मौके पर कथा यजमान राजेश तिवारी, दिनेश तिवारी समेत सैकड़ों श्रोतागण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0