दिवंगत मुख्य आरक्षी को दी गई अंतिम विदाई
पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत मुख्य आरक्षी स्व राजेश कुमार अग्निहोत्री के पार्थिव शरीर...

चित्रकूट। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत मुख्य आरक्षी स्व राजेश कुमार अग्निहोत्री के पार्थिव शरीर को अन्तिम विदाई दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय यामीन अहमद, प्रभारी आरआई राकेश समाधिया, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने आरआई रीडर कार्यालय में नियुक्त मुख्य आरक्षी स्व राजेश कुमार अग्निहोत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक सलामी दी। साथ ही उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अन्तिम विदाई भी दी।
What's Your Reaction?






