रामायण मेले का जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य करेंगें उद्घाटन

53वां रामायण मेला 15 फरवरी से रामायण मेला भवनम् में आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज करेंगे और समापन...

Feb 14, 2026 - 10:18
Feb 14, 2026 - 10:19
 0  3
रामायण मेले का जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य करेंगें उद्घाटन

मानस मर्मज्ञों के व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी होंगे आकषर्ण का केन्द्र

चित्रकूट। 53वां रामायण मेला 15 फरवरी से रामायण मेला भवनम् में आयोजित होगा। मेले का उद्घाटन जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज करेंगे और समापन 19 फरवरी को विष्णु सम्प्रदायाचार्य जगद्गुरु संतोषाचार्य (सतुवा बाबा) करेंगे। उद्घाटन सभा में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति अजित कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे।

मेले में देशभर से संत, मनीषी, कथाव्यास, सांस्कृतिक दल और कलाकार भाग लेंगे। चित्रकूट के सभी अखाड़ों के संत, महात्मा शोभायात्रा के साथ मेला भवनम् पहुंचेंगे। मेले में पं. रामलोचन तिवारी, देवी निहारिका, मानसमुक्ता यशोमति, सीताराम शरण रामायणी, साध्वी पूनमदास, वन्दना तिवारी जैसे कथा व्यास अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीता राय का भजन गायन, डॉ० अनु सिन्हा की रामायण नृत्य नाटिका, आराधना सिंह, बंदा बैरागी, संजोली पांडेय का लोक गायन शामिल होगा। आकाशवाणी प्रयागराज की सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित होगी। 

मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री डॉ करूणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि मेले को सफल बनाने में डीएम पुलकित गर्ग का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार यादव, उपजिलाधिकारी सौरभ यादव, लाल जी यादव अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद चित्रकूट भी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, राजाबाबू पाण्डेय, प्रद्युम्न कुमार दुबे, मनोज गर्ग, राजेन्द्र मोहन त्रिपाठी, मो यूसुफ, कलीमुद्दीन बेग, धनश्याम अवस्थी, सत्येन्द्र पाण्डेय, ज्ञानचन्द्र गुप्त आदि कार्यकर्ता भी मेले की तैयारियों में लगे हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और पर्यटन निदेशक डॉ वेदपति मिश्र के भी मेले में आने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0