कार्यशाला में तूलिका से उकेर रहे चित्रकूट और प्रयाग की महिमा

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में चित्रकूट और प्रयाग महाकुंभ एक आध्यात्मिक यात्रा शीर्षक...

Jan 1, 2025 - 12:29
Jan 1, 2025 - 12:31
 0  1
कार्यशाला में तूलिका से उकेर रहे चित्रकूट और प्रयाग की महिमा

चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में चित्रकूट और प्रयाग महाकुंभ एक आध्यात्मिक यात्रा शीर्षक पर चल रहे राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन देश की विभिन्न प्रांतो से ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी कला के माध्यम से चित्रकूट और प्रयाग की महिमा का बखूबी चित्रण कर रहे हैं। जिसमें त्रिपुरा से प्रो राजेश भौमिक, मध्य प्रदेश से ,प्रो सुधीर छारी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो कनुप्रिया, मेरठ विश्वविद्यालय से प्रो अमृतलाल, गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रो उमाशंकर, मध्य प्रदेश से प्रो यतींद्र महोबे, आगरा से असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य और स्वतंत्र कलाकार के रूप में आशुतोष कुमार जो की भदोही से हैं और भोपाल से स्वतंत्र कलाकार डॉ रेनू वर्मा, प्रो अरशद जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली आदि कलाकारों के द्वारा अपने तूलिका के माध्यम से चित्रकूट की महिमा और प्रयागराज के आध्यात्मिक यात्रा को बखूबी दर्शाया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0