नष्ट किया पांच कुंतल लहन, 70 लीटर कच्ची शराब बरामद
आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री...
चित्रकूट। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शनं व आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पांडेय के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम कपसेठी में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली। इस दौरान लगभग 500 किग्रा लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। 70 लीटर अवैध शराब जब्त कर अभियोग पंजीकृत किए गए। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
