कालिंजर दुर्ग का आदिवासी बालिकाओं को कराया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक गौरव एवं संस्कृति धरोहर को संजोये अजेय दुर्ग कालिंजर का शैक्षणिक भ्रमण आदिवासी बालिकाओं द्वारा...

Jul 30, 2025 - 10:47
Jul 30, 2025 - 10:47
 0  5
कालिंजर दुर्ग का आदिवासी बालिकाओं को कराया शैक्षणिक भ्रमण

चित्रकूट। ऐतिहासिक गौरव एवं संस्कृति धरोहर को संजोये अजेय दुर्ग कालिंजर का शैक्षणिक भ्रमण आदिवासी बालिकाओं द्वारा किया गया। यह भ्रमण अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान द्वारा संचालित प्रकाश आश्रय बालिका शिक्षा सहायता कार्यक्रम के सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

भगवान नीलकंठ के दर्शन कर बालिकाओं ने शिक्षक ज्ञान अर्जित किया। संस्थान महामंत्री लल्लूराम शुक्ला ने मन्दिर के महत्व को बताया। साथ ही यहाँ के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। दुर्ग के अनेक स्थानों में बनी कलाकृतियों का अवलोकन किया गया। रामकटोरा तालाब को देखा, उसके इतिहास के बारे में संस्थान संस्थापक गोपाल भाई द्वारा बताया गया। वहां स्थित कोटि तीर्थ तालाब, राजा अमान सिंह का किला, मृग धारा, रंग महल का भ्रमण कर उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं ने प्रकृति के सुंदर श्रंगारित वातावरण में पहाड़, जंगल का आनंद लेते हुए एक स्थान पर संगीत के स्वर साधा। अपने विचार लिखे और देखे हुए दृश्यों में से दृश्य बड़े उत्साह के साथ बनाया। शैक्षिक भ्रमण में संस्थान के अरविन्द, धीरेन्द्र, संजय शुक्ला, शिवबरदानी, चन्द्रप्रकाश मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0