जिला चिकित्सालय में डीएम ने किलकारी किड्स प्ले जोन का किया शुभारंभ
संयुक्त जिला चिकित्सालय में केनरा बैंक द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विकसित किलकारी किड्स प्ले जोन...
ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे आदि सुविधाओं का लिया जायजा
चित्रकूट। संयुक्त जिला चिकित्सालय में केनरा बैंक द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विकसित किलकारी किड्स प्ले जोन का शुभारंभ जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं केनरा बैंक मंडल प्रबंधक प्रयागराज अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक अनुराग शर्मा ,केनरा बैंक शाखा प्रबंधक स्कंद कुमार भारतीय, सहायक शाखा अवनीश श्रीवास्तव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
किड्स प्ले जोन में विभिन्न खिलौनों को पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर लेबर रूम के सम्मुख शिशु आहार सलाह केंद्र का भी शुभारंभ किया। केनरा बैंक ग्राहक चुंकावन को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत उनकी पत्नी की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर क्लेम अमाउंट दो लाख की धनराशि का चेक दिया। डीएम ने बताया कि इस प्रकार के बाल उद्यान के विकसित होने से निश्चित रूप से ओपीडी एवं वैक्सीनेशन के लिए आए हुए बच्चों को एक अवसर मिलेगा। जिससे वह इस पार्क में खेलकूद के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ ले सकें। मंडल प्रबंधक से कहा कि किलकारी किड्स प्ले जोन को जिला अस्पताल को हैंडओवर कराएं। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिमाह किए जाने वाले अल्ट्रासाउंड परीक्षणों की संख्या एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
