कलेक्ट्रेट परिसर में विभागों ने प्रदर्शनी स्टाल लगा बताई योजनाएं
’प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही...
चित्रकूट। ’प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। सूचना विभाग द्वारा राज्य सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगायी गयी।’प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर विधायक मऊ मानिकपुर अविनाश चंद द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, नगर पालिका परिषद कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता ने किया। इस मौके पर श्रम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, सूचना विभाग, कृषि विभाग,बैक, पर्यटन, मत्स्य, उद्यान सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जन सामान्य को जानकारी प्रदान की गयी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
