राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण कर डीएम ने देखी व्यवस्थाएं

डीएम पुलकित गर्ग ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी का मुख्य विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण किया...

Feb 7, 2026 - 11:16
Feb 7, 2026 - 11:17
 0  1
राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण कर डीएम ने देखी व्यवस्थाएं

टूटी सामग्री के ढेर, गंदगी मिलने पर डीएम नाराज

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी का मुख्य विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं में उपस्थित छात्राओं से उनके पठन पाठन, समाचार पत्र पाठन तथा विद्यालय से संबंधित समस्याओं के विषय में संवाद किया गया। साथ ही भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण में विद्यालय के गलियारों में फर्नीचर अव्यवस्थित पाया गया तथा कई स्थानों पर टूटी सामग्री का ढेर एवं साफ सफाई का अभाव रहा। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रधानाचार्य स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि विद्यालय परिसर में अत्यधिक गंदगी इस बात का संकेत है कि जिला विद्यालय निरीक्षक समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण नहीं करते। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को भी कारण बताओ नोटिस निर्गत किया। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि एक माह के भीतर विद्यालय परिसर की पूर्ण साफ सफाई सुनिश्चित कराई जाए। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने अवगत कराया कि पुस्तकालय कक्ष छोटा होने के कारण सभी छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा होती है तथा कक्षा कक्षों के दरवाजे टूटे हुए हैं। इस पर डीएम ने दस कक्षाओं में क्रिटिकल गैप के माध्यम से स्मार्ट क्लास एवं मेन गेट के बाहर की सड़क को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिससे छात्राओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अवगत कराया गया कि पीटीआरओ के अंतर्गत कार्यरत शिक्षको, कर्मचारियों के मानदेय भुगतान के लिए सत्र 2025-26 में 2,69,282 रुपए की शेष धनराशि खाते में उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्रोजेक्ट अलंकार योजना एवं नीति आयोग के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं कार्यदायी संस्थाओं के संबंध में प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत कंप्यूटर लैब कक्ष का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद बांदा को आवंटित किया गया है। नीति आयोग के अंतर्गत विद्यालय में दो कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को आवंटित किया जा चुका है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत विद्यालय में टॉयलेट ब्लॉक की स्थापना के लिए 22.03 लाख, मल्टीपरपज हॉल की स्थापना के लिए 47.46 लाख तथा पुस्तकालय कक्ष की स्थापना के लिए 18.56 लाख की स्वीकृत लागत से कार्य कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें। विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षिक एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0