महिलाओ से संवाद कर आयोग सदस्य ने जानी समस्याएं

राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने भुईहरि माफी आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया...

Dec 19, 2025 - 10:44
Dec 19, 2025 - 10:44
 0  1
महिलाओ से संवाद कर आयोग सदस्य ने जानी समस्याएं

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों को कराया अन्न प्रासन

कालेज की छात्राओं को आयोग से मिलने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

आंगनबाडी कार्यकत्रियों के कार्यों को सराहा, ग्राम पंचायत कुचारम में की महिला जन सुनवाई

चित्रकूट। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने भुईहरि माफी आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्न प्राशन कराया। ग्रामीण महिलाओं से जन कल्याणकारी योजना के बारे में संवाद किया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, प्रिया माथुर व मीनू सिंह, सीडीपीओ महेंद्र कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

इसके बाद जनपद के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विद्यालय की बच्चियों के बीच कार्यक्रम किया गया। ,जहां दीपा व मानवी ने स्वागत गीत गाकर आयोग सदस्य का स्वागत किया। सदस्य ने आयोग तथा  उससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपने भविष्य में चरित्र को सफलता की सीढी मानते हुए कई इतिहासकारों व नारी शक्तियों का उदाहरण देते हुए शिक्षा के प्रति तथा नारी शक्ति के बारे में जागरूक किया। सभी जन कल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटेलाल सिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। इसी क्रम में जनपद के विकास भवन कार्यालय में चल रहे तीन दिवसीय आंगनवाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जन कल्याणकारी योजनाएं तथा समाज में आंगनबाड़ियों की सराहनीय भूमिका तथा उनकी सराहना करते हुए समाज के हित के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं के सफल कार्यान्वन के लिए कहा गया। इसी प्रकार महिलाओं से उनकी समस्याएं जानी गई और आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। जनपद के विकासखंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत कुचारम में महिला जन सुनवाई तथा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर फूलमाला व पुष्प गुच्छ देकर सदस्य का स्वागत किया गया। वहां पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों से प्रत्यक्ष संवाद किया। महिला आयोग की जानकारी दी गई। समाज में फैली अराजकता व मनचलों के लिए सजा व दंड, महिलाओं के कानूनी अधिकार के बारे में अवगत कराया। साथ ही स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए घर में बने शौचालय का प्रयोग करने और साफ सफाई रखने के लिए कहा गया। इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण के तहत रानी लक्ष्मीबाई के उदाहरणों को देखकर समाज में नारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, वॉलिंटियर्स और समाजसेवियों को संबोधित करते हुए वहां पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि किसी भी योजना से वंचित लाभार्थियों को उनका लाभ तत्काल दिलाए। कहा कि ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, महिला थाना अध्यक्ष नीलम देवी, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी, सीडीपीओ, एमओआईसी सहित विभागीय अधिकारी व जिला प्रोबेशन कार्यालय से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0