गरीब वर्ग के बच्चे पढ़ाई के लिए करें आवेदन
बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में हुई...
चित्रकूट। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)ग के अंतर्गत गैरसहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने एवं प्रचार प्रसार करने एवं निर्धारित समयसीमा अंतर्गत संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन आवेदन किसी भी साइबर कैफे, जनसेवा केंद्र से किया जा सकता है। शासनादेश के अनुसार निर्धारित दिशा निर्देश के क्रम में प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
