बीएसए ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने जिले में संचालित दो उच्चीकृत कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय, मऊ व पहाडी में 18 व 20...
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने जिले में संचालित दो उच्चीकृत कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय, मऊ व पहाडी में 18 व 20 फरवरी को विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें कक्षा-10 में अध्ययनरत् छात्राओं से बोर्ड की परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने बताया कि पेपर बढिया हो रहे है और परिणाम भी अच्छा आयेगा। कुछ छात्राओं ने परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक दबाव और तनाव के बारे मे बताया। बीएसए ने छात्राओं का साहस बढाते हुए कहा कि परीक्षा पूर्ण आत्मविश्वास के साथ देना चाहिए। जिससे अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। समस्त छात्राओं को उज्जवल भविष्य कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
