रामायण मेला परिसर में 22 फरवरी को वृहद विधिक सेवा शिविर का होगा आयोजन
आम जनता के हितार्थ व विधिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आगामी 22 फरवरी रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा...
चित्रकूट। आम जनता के हितार्थ व विधिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आगामी 22 फरवरी रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विधिक सेवाओं के वितरण आधारित मॉडल का शासन के विभागों से समन्वय करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्रता के अनुरूप पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईला चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के निर्देश पर आगामी 22 फरवरी को होने वाले इस मेगा शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मुद्दों पर काम किया जाएगा। जिसके तहत दिव्यांगजन, बच्चे, ट्रांसजेण्डर, बंदी जन, निर्बल वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, वृद्धजन, महिला, कृषक वर्ग, भिक्षुक, गृह विहीन, सड़क सुरक्षा, दुर्घटना, आपदा पीड़ित व मानव तस्करी से संबंधित मुद्दों पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विधिक जानकारी व सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दंत, नेत्र व सामान्य चिकित्सीय समस्याओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि शिविर में आने वालों को पहचान पत्र व योजना से संबंधित अन्य मान्य दस्तावेज लाने होंगें। योजनाओं के लाभ के लिए शिविर से पहले या उसी दिन आवेदन दिया जा सकता है।
सिविल जज सचिन कुमार दीक्षित ने बताया कि इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करते हुए आम जनमानस में विधिक चेतना का विकास व संचार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
