रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए समूचे देश में चलेगा अभियान : अर्चना उपाध्याय

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाए जाने की मांग को लेकर संपूर्ण देश मे अभियान चलाया जा रहा है...

Feb 12, 2024 - 00:15
Feb 12, 2024 - 00:22
 0  1
रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए समूचे देश में चलेगा अभियान : अर्चना उपाध्याय

बांदा, अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन चुका है। जिसमें श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अब जिस ग्रंथ में श्री राम के आदर्शों का संकलन है। उसे राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत चित्रकूट से की गई है। 13 फरवरी को इसी अभियान के तहत बांदा के पोंगरी गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सवा लाख सुंदर कांड का पाठ कराकर लोगों को रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए घर-घर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। यह बात जय बजरंग सेवा की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने रविवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।

यह भी पढ़े : आरओ-एआरओ की कड़ी चैकसी के बीच हुई परीक्षा

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाए जाने की मांग को लेकर संपूर्ण देश मे अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे बांदा चित्रकूट मे सवा लाख सुन्दरकाण्ड का पाठ कराने का संकल्प जय बजरंग सेना ने लिया है।कहा कि यह अभियान चलाकर धर्म की बात को सशक्त तरीके से समाज और सरकार के सामने रखेंगे। क्योंकि राष्ट्रीय ग्रंथ ही नही होगा तो राष्ट्र का एक धर्म कैसे होगा ? जब देश सनातन धर्म को लेकर आगे बढ़ चुका है तो ऐसे मे शीघ्र अतिशीघ्र रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय पशु है राष्ट्रीय पक्षी है राष्ट्रीय पुष्प है तो विश्व में सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला रामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रंथ क्यों नहीं हो सकता है। इससे हिंदुओं का एक धर्म और एक ग्रंथ की अवधारणा मजबूत होगी।

यह भी पढ़े : मप्रः कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

इस अभियान को पूरा करने के लिए हर गांव के हनुमान मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। जिससे संपूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र मे सकारात्मक ऊर्जा दैवीय ऊर्जा की कृपा बरसेगी और चहुंमुखी विकास की नीव भी मजबूत होगी, क्योंकि इस संकल्प से हिन्दू समाज की एकता को भी बल मिलेगा।

यह भी पढ़े : इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से क्यों हुए बाहर विराट कोहली

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने कहा कि इससे पहले लखनऊ और आगरा मे भी हम बड़ा सम्मेलन कर चुके हैं। देश भर के राम भक्त रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाए जाने के लिए एक स्वर मे आवाज देने लगे हैं। अलख जगाई जा चुकी है जिसे लगातार जगाए रखना है। 

उन्होंने कहा कि बांदा के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने गांव के प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से वार्ता की है फिलहाल अपने निज ग्राम पुंगरी  के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में  13 फरवरी को भव्य तरीके से सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 

यह भी पढ़े : रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार रेपो रेट 6.5 फीसदी पर रखा बरकरार

नितिन उपाध्याय ने कहा पुंगरी चूंकि मेरी जन्मस्थली है इसलिए पहला आयोजन जन्मभूमि मे ही कर रहे हैं। चित्रकूट धाम से आवाज देने के पश्चात अपने गांव के हनुमान मंदिर से इस संकल्प की शुरूआत कर जन जन को जागरूक करेंगे और पुरजोर मांग उठेगी तो केन्द्र सरकार का विशेष ध्यान इस ओर जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0