बिपाशा बसु ने इंडस्ट्री में पूरे किये 20 साल,फिल्म अजनबी से रखा था बॉलीवुड में कदम

फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु ने आज इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। दरअसल आज ही के दिन बिपाशा बसु की पहली फिल्म अजनबी रिलीज हुई थी....

Sep 21, 2021 - 09:24
Sep 22, 2021 - 06:21
 0  1
बिपाशा बसु ने इंडस्ट्री में पूरे किये 20 साल,फिल्म अजनबी से रखा था बॉलीवुड में कदम
फिल्म अजनबी पोस्टर

फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु ने आज इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। दरअसल आज ही के दिन बिपाशा बसु की पहली फिल्म अजनबी रिलीज हुई थी। वहीं अब बिपाशा बसु ने इस खास दिन को याद किया है। उन्होंने फिल्म अजनबी के कुछ पोस्टर्स को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-'यह पहला दिन था जब दर्शकों ने 20 साल पहले मेरा स्वागत किया। मेरी पहली फिल्म अजनबी 21 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी।

ऐसा नहीं लगता कि इतना समय बीत चुका है, जितना प्यार मुझे मिलता है मेरे फैंस, शुभचिंतकों, फिल्म बिरादरी और मीडिया से... वह अभी भी काफी मजबूत है। मैं इस प्यार के लिए हमेशा के लिए आभारी हूं।उन्होंने आगे फिल्म को- स्टार को टैग करते हुए लिखा, ‘अजनबी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। मैं अपने निर्देश अब्बास भाई, मस्तान भाई और प्रोड्यूसर विजय गलानी की आभारी हूं। ये एक बेहद खूबसूरत यात्रा रही है।’

यह भी पढ़ें - इनकम टैक्स चोरी के आरोपों के बीच अभिनेता सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी

उल्लेखनीय है बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2001 में आई अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म अजनबी से की थी । इस फिल्म में वह निगेटिव किरदार में नजर आई। फिल्म में बिपाशा के अलावा अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर भी लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

इसके बाद बिपाशा ने कई फिल्मों में अभिनय किया। जिनमें 'गुनाह','राज','फुटपाथ','अपहरण','रेस 2 ','अलोन',आदि शामिल है। बिपाशा ने 2016 में अभिनेता करण ग्रोवर से शादी कर ली। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर हेल्थ संबधी वीडियो शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें - अभिनेता सोनू सूद के ठिकानों पर लगातार तीसरे दिन आयकर का सर्वे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0