राष्ट्रीय गोकुल मिशन में बांदा का चयन, उन्नत नस्ल के पशु होंगे तैयार

राष्ट्रीय गोकुल मिशन में 35 जिलों में चित्रकूटधाम मंडल से बांदा का चयन हुआ है। यहां जनपद में 32 मैत्री का..

राष्ट्रीय गोकुल मिशन में बांदा का चयन, उन्नत नस्ल के पशु होंगे तैयार

राष्ट्रीय गोकुल मिशन में 35 जिलों में चित्रकूटधाम मंडल से बांदा का चयन हुआ है। यहां जनपद में 32 मैत्री का चयन किया जाएगा। मैत्री का कार्य कृत्रिम गर्भाधान कराना होगा।गोकुल मिशन योजना से मैत्री को प्रति गर्भाधान 50 रुपये कमीशन मिलेगा। साथ ही बच्चा पैदा होने के बाद 100 रुपये प्रति जानवर मिलेंगे। जिला स्तरीय चयन समिति मैत्री का चयन करेगी।

यह भी पढ़ें - बाँदा : घर से समोसा लेने गया छात्र लापता, अपहरण की आशंका

बुंदेलखंड में अन्ना कुप्रथा सबसे बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए सरकार से पिछले डेढ़ दशक लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन कोई खास अंतर नहीं आ रहा है। खेती-किसानी में आधुनिक यंत्रों के आगे गोवंशों की महत्ता खत्म हो गई और देसी नस्ल के गोवंश मारे-मारे घूम रहे हैं। शासन ने अन्ना कुप्रथा खत्म करने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत की गई है। योजना में प्रदेश के 35 जिलों का चयन किया गया है।

चित्रकूटधाम मंडल से बांदा भी इसमें शामिल है। मिशन के तहत गांवों में मैत्री की स्थापना की जाएगी। जिला स्तरीय चयन समिति जनपद में 32 मैत्री का चयन किया जाएगा। इसमें गांव के ही शिक्षित युवाओं को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - बाँदा : युवक मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री वितरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

जिले में आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत सामान्य वर्ग के 28 व अनुसूचित जाति के चार युवाओं का चयन किया जाएगा। विभाग की तरफ से इन्हें 56 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा इन्हें गर्भाधान के लिए कंटेनर व उपकरण आदि दिए जाएंगे।  फिलहाल यह योजना 31 मई तक के लिए है। इस योजना से अन्ना प्रथा पर अंकुश लगेगा और उन्नत नस्ल के पशुओं से ग्रामीणों की आय बढ़ेगी।

इस बारे मेंजिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बांदा डॉ.राजीव धीर, ने बताया कि मैत्री के चयन से जिले में कृत्रिम गर्भाधान होने से पशुओं में नस्ल सुधार तेजी से होगा। चयन के बाद मैत्री एक स्वरोजगारी के रूप में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें डिप्टी सीएम ने चित्रकूट में चार पुल 50 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1