भाजपा-एनडीए की जीत पर प्रवीण सिंह के कार्यालय में मनाया गया विजय उत्सव

भारत के विभिन्न राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए की विजय के उपलक्ष्य में भाजपा नेता प्रवीण सिंह के कार्यालय...

May 5, 2026 - 09:59
May 5, 2026 - 10:02
 0  15
भाजपा-एनडीए की जीत पर प्रवीण सिंह के कार्यालय में मनाया गया विजय उत्सव

बंगाल, असम व पुदुचेरी में सफलता पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी कर जताई खुशी

बांदा। भारत के विभिन्न राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए की विजय के उपलक्ष्य में भाजपा नेता प्रवीण सिंह के कार्यालय पर उत्साहपूर्ण विजय उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण सिंह, जिन्होंने चुनावी अवधि में लगभग दो माह तक निरंतर प्रवास कर सक्रिय भूमिका निभाई, उनका कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक झलमुड़ी का आनंद लिया। साथ ही आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि भाजपा-एनडीए की यह जीत विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0