बाँदा : युवती इस बात परेशान होकर मौत को गले लगाने को हुई मजबूर

लड़कियों को छेड़खानी से बचाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों में लड़कियां..

Apr 11, 2022 - 06:55
Apr 12, 2022 - 01:32
 0  1
बाँदा : युवती इस बात परेशान होकर मौत को गले लगाने को हुई मजबूर

लड़कियों को छेड़खानी से बचाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों में लड़कियां असामाजिक तत्वों का शिकार बन  जाती हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद बांदा का है। जहां एक लड़के द्वारा की जा रही छेड़खानी व ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती को मजबूर होकर मौत को गले लगाना पड़ा। मरने से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

यह भी पढ़ें - अंतिम संस्कार के दौरान, पत्नी की चिता में कूदा पति

घटना देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम करबई की है। इसी गांव में रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती रोशनी ने रविवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मामा राजकरण का कहना है कि घटना के समय घर पर मृतका के अलावा उसकी भाभी थी मां और बड़े भाई रिश्तेदारी में गए हुए थे।

सवेरे घटना की जानकारी होने पर पुलिस को जानकारी दी गई घटनास्थल पर ही मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जो अपनी ही कॉपी में उसने लिखा है। युवती ने इसमें गांव के एक युवक का उल्लेख करते हुए लिखा है कि वह उसे परेशान करता था। उसने मेरे साथ क्या-क्या नहीं किया बता नहीं सकती इसीलिए मजबूरन मुझे आत्महत्या करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : बिजली कर्मी बनकर घर में घुसे बदमाशों ने गन पॉइंट में की लूटपाट

वही इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। इस बीच क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने अपना संशोधित वक्तव्य जारी किया है।

जिसमें बताया गया है कि शव का पंचायत नामा करते समय थाने के एसआई उपेंद्र कुमार को मौके पर एक कॉपी मिली है।जिसमें 6 पृष्ठों में मृतका ने सुसाइड नोट लिखा है। इस पत्र में गांव के एक लड़के को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके लिए परिवारी जनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - अयोध्या से वन गमन को निकले श्रीराम के पग जहां-जहां पड़े थे, वहां बनेगा राम वन गमन पथ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 3