एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम 24 मार्च को, उद्योगों को मिलेंगी योजनाओं की जानकारी

जिले के उद्यमियों और व्यापारियों के लिए 24 मार्च 2026 को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) जागरूकता कार्यक्रम...

Mar 20, 2026 - 15:22
Mar 20, 2026 - 15:26
 0  14
एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम 24 मार्च को, उद्योगों को मिलेंगी योजनाओं की जानकारी
AI Generated Images - Gemini AI

जिला उद्योग केंद्र सभागार में होगा आयोजन, बनारस से आएगी विशेषज्ञ टीम

बांदा। जिले के उद्यमियों और व्यापारियों के लिए 24 मार्च 2026 को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।

इस कार्यक्रम में बनारस से असिस्टेंट डायरेक्टर राणा साहब एवं उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई इकाइयों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही उद्यमियों को अपने व्यवसाय संचालन में आने वाली समस्याओं को साझा करने का अवसर मिलेगा, जिन पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

आयोजकों ने जिले के सभी व्यापारियों, उद्यमियों और एमएसएमई से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0