मनरेगा जेई ने फांसी लगा की खुदकुशी

मानसिक तनाव से परेशान शराब के लती मनरेगा जेई ने कमरे के अंदर चादर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया...

Feb 18, 2026 - 14:15
Feb 18, 2026 - 15:23
 0  114
मनरेगा जेई ने फांसी लगा की खुदकुशी
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

बांदा। मानसिक तनाव से परेशान शराब के लती मनरेगा जेई ने कमरे के अंदर चादर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शहर के किरन कालेज चौराहा निवासी 35वर्षीय शोभित दुवे पुत्र नारायण प्रकाश दुवे ने सोमवार की रात कमरे के अंदर छत के छल्ले पर चादर से फंासी लगा लिया। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो मौके पर पहंुंचे घरवालो ने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। किसी तरह दरवाजा तोड़ कर परिजन अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई आशीष दुवे ने बताया कि शोभित महुआ व्लाक में संविदा पर मनरेगा जेई के पद पर कार्यरत था। उसकी शादी पिछले वर्ष 24फरवरी को हुई थी। वह कोचिग पढाता था। मृतक देा भाई एक बहन मेे तीसरे नबंर का था। फंासी लगाने का कारण अज्ञात है। अचानक हुई इस घटना  से मां अनुसुइ्रया और पत्नी सीमा का रो रोकर बुरा हाल हो गया।उधर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मानसिक तनाव में रहता था। वह कोचिग भी पढता था। वह नशे का आदी था। मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने यह घटना अंजाम दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0