बांदा : सिमौनी धाम में सांसद मनोज तिवारी ने अवधूत जी महाराज के दर्शन कर भजन प्रस्तुत किये

बांदा के सिमौनी धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष राष्ट्रीय मेले का तीन दिवसीय आयोजन किया गया है।आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश व दिल्ली

Dec 17, 2020 - 08:44
Dec 17, 2020 - 09:05
 0  8
बांदा : सिमौनी धाम में सांसद मनोज तिवारी ने अवधूत जी महाराज के दर्शन कर भजन प्रस्तुत किये
बांदा के सिमौनी धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष राष्ट्रीय मेले का तीन दिवसीय आयोजन किया गया है।आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश व दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने मौनी धाम पहुंचकर अवधूत जी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया वही सांसद मनोज तिवारी के द्वारा एक भजन प्रस्तुत किया गया।
 
आज मेले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, दिल्ली के  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चतुर्वेदी ने सिमौनी धाम पहुंचकर अवधूत जी महाराज के दर्शन प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। वही सिमौनी धाम पर जगह जगह भ्रमण किया। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अवधूत जी महाराज के साथ हो रही रामलीला स्टेज पर पहुंचे, वहां पर अवधूत जी महाराज रामलीला देख रहे थे। सभी दर्शकों को दर्शन दिए जहां  मनोज तिवारी के द्वारा एक भजन प्रस्तुत किया गया। जिसमें जो दर्शक देख रहे थे वह मंत्रमुग्ध हो गए। 
वही मौनी बाबा धाम मेला के दूसरें दिन भारी सैलाब उमड पडा। प्रदर्शनी में जरूरत की वस्तुएं खरीदकर पंगत में बैठकर भोजन करने का सिलसिला जारी रहा। आस पास क्षेत्रों के अलावा दूसरे प्रांतों के श्रद्धालुओं ने मौनी बाबा की समाधि के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। बजरंगी बली एवं अवधूत महाराज के जयकारो से मौनी बाबा धाम भक्तिमय हो गया। सुबह 7 बजे साधु संतों को भोजन प्रसाद ग्रहण करा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराने का सिलसिला शुरू हुआ।
आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं का सुबह से आने जाने का सिलसिला लगातार बना रहा। दूसरें प्रांत मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु भक्तों ने स्वामी अवधूत महाराज एवं बजरंग बली का जयकारा लगाते रहे। श्रद्धालु भक्तों के लिए 4 दर्जन कडाहों में पूडी, सब्जी का प्रसाद बनाने में श्रमदानी सेवक जुटे रहे। वही दिल्ली, आगरा, उज्जैन के कारीगर मालपुआ जलेबी बनाने में लगे रहे।
मेला की व्यवस्था को स्वामी जी के भक्त दिल्ली के श्रमदानी सेवक घूम घूम कर देखते रहे। पुरूषों व महिलाओं के प्रवेश द्वार में सुबह से लेकर देर शाम तक कतारे लगी रही। महिलाएं पूडी बनाने का श्रमदान करती रही और उसके बाद पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण कर मेला प्रदर्शनी का आनन्द प्राप्त करती रही। 
महिलाओं के लिए अराक्षित चार काउण्टर एवं पुरूषों के लिए बने चार काउण्टरों में कोविड 19 के तहत दूर दूर पंगत में बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया जाता रहा। श्रद्वालुओ से काउण्टर खाली नही हो पाते थे कि फौरन सभी काउण्टर श्रद्वालुओं से भर जाते थे। प्रसाद ग्रहण कराने वाले श्रमदानी सेवक सरपट दौड लगा कर श्रद्वालुओ को प्रसाद वितरण करते रहे। उधर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद अधिकारी कर्मचारी एवं श्रमदानी सेवको को भी एक काउण्टर पर अलग से प्रसाद ग्रहण कराने का सिलसिला जारी रहा। सुबह से लेकर देर रात तक लाखो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0