बागेश्वर सरकार पं. धीरेंद्र शास्त्री जी ने बुंदेलखंड पर्यटन कैलेंडर 2026 किया लॉन्च

बुंदेलखंड के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुंदेलखंड पर्यटन विकास...

Jan 17, 2026 - 11:59
Jan 17, 2026 - 12:07
 0  68
बागेश्वर सरकार पं. धीरेंद्र शास्त्री जी ने बुंदेलखंड पर्यटन कैलेंडर 2026 किया लॉन्च

बाँदा। बुंदेलखंड के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति द्वारा बुंदेलखंड पर्यटन कैलेंडर 2026 का शुभारंभ किया गया। इस पर्यटन कैलेंडर का विमोचन बागेश्वर सरकार पं. धीरेंद्र शास्त्री जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति पिछले सात वर्षों से निरंतर जनसहयोग से यह पर्यटन कैलेंडर प्रकाशित और वितरित कर रही है। इस पहल का उद्देश्य बुंदेलखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों को जन-जन तक पहुँचाना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर बागेश्वर सरकार पं. धीरेंद्र शास्त्री जी ने बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बुंदेलखंड को एक नई पहचान दिला सकते हैं और यह क्षेत्र आने वाले समय में समृद्धि और विकास की नई मिसाल बनेगा। उन्होंने युवाओं से नए बुंदेलखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष श्याम जी निगम ने अपने संबोधन में कहा कि समिति की यह मंशा है कि बागेश्वर धाम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया जाए और इसके माध्यम से धार्मिक पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए, जिससे देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक बुंदेलखंड की ओर आकर्षित हों। समिति चाहती है कि धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ बुंदेलखंड में हेल्थ टूरिज्म का भी समन्वित विकास हो। यदि आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्रों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा जाए, तो बुंदेलखंड देश और विदेश के लोगों के लिए एक प्रमुख धार्मिक एवं स्वास्थ्य पर्यटन केंद्र बन सकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव की नींव पड़ती है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की अपनी-अपनी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन कैलेंडर केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की पहचान, जागरूकता और परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।

बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति का मानना है कि इस कैलेंडर के माध्यम से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी, स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और बुंदेलखंड को एक सशक्त, समृद्ध और अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0