बाँदा : अमेरिका में WWE रिंग पर फाइट करने वाले गुरुराज का गर्मजोशी से स्वागत

26 जनवरी को अमेरिका में WWE की रिंग पर अपना दम दिखाने वाले रेसलर (लक्ष्मीकांत) गुरू राज आज प्रदेश वापस लौटे..

Feb 2, 2021 - 09:21
Feb 2, 2021 - 09:26
 0  2
बाँदा : अमेरिका में WWE रिंग पर फाइट करने वाले गुरुराज का गर्मजोशी से स्वागत
गुरुराज का गर्मजोशी से स्वागत

जब समूचा देश गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहा था तब बांदा का लाल लक्ष्मीकांत राजपूत गुरुराज अमेरिका में WWE रिंग पर रेसलर किन बालोर के साथ फाइट कर रहा था। कड़े मुकाबले के बाद हार कर भी देशवासियों का दिल जीतने वाले गुरु राज के आज अपने गृह जनपद लौटने पर नगर वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें - अमेरिका में भी छाया बुन्देलखण्ड का छोरा गुरु राज, फिन बालोर ने की तारीफ

जनपद के पल्हरी गांव निवासी लक्ष्मीकांत गुरुराज ने जालंधर में खली के ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग शुरू ली थी। इसके बाद उन्होंने कई अवार्ड भी जीते। उन्हें खली ने हीं रेसलिंग के दांव पेंच सिखाए हैं। दो साल पहले गुरुराज ने देहरादून में हुए खली के शो में अकोला क्रूज़ से मुकाबला कर जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

laxmikant rajpoot gururaj wwe wrestler

इसके बाद डब्लू डब्लू ई में हुई रेसलिंग में भाग लेने वाला गुरुराज बुंदेलखंड का पहला पहलवान बन गया।

बताया जाता है कि गुरुराज फर्स्ट इंडियन हाई फ्लायर के नाम से चर्चित है। आज जब अपने गृह जनपद वापस लौटे तो लोगों ने उन्हें हाथों हाथ लिया।

फूल मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इतना ही नहीं शहर की जिन गलियों से उनका काफिला गुजरा लोगों ने रोक कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें - Myntra के लोगो के बाद, अब लोगों ने इन कंपनियों के लोगो में भी पायी अश्लीलता

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 2
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.