अखिलेश बोले, जनतंत्र में जनमत का अपहरण करना सबसे बड़ा जंगलराज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा का बिना नाम लिये, उसे जनतंत्र में जनमत का अपहरण करने वाला...

Nov 5, 2020 - 13:52
Nov 5, 2020 - 14:17
 0  3
अखिलेश बोले, जनतंत्र में जनमत का अपहरण करना सबसे बड़ा जंगलराज
अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा
लखनऊ,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा का बिना नाम लिये, उसे जनतंत्र में जनमत का अपहरण करने वाला बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा इनके छलावे में नहीं आने वाला है।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया कि आज जो आरोप लगा रहे हैं वो बताएं कि ‘जनादेश के अपहरण’ का कॉपीराइट क्या उनके पास है ?
जनतंत्र में जनमत का अपहरण करना सबसे बड़ा जंगलराज है। उन्होंने कहा कि युवा इनके छलावे में नहीं आने वाला। युवा बीते कल की मनगढ़ंत कहानी नहीं सुनना चाहता। वो आने वाले कल की सच्ची कहानी लिखना चाहता है।
 
हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0