अदिति सिंह का प्रियंका वाड्रा पर आरोप, परिवार को मेंटली किया जा रहा है परेशान

भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने बुधवार को रायबरेली सदर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनका पति के टिकट कटने..

अदिति सिंह का प्रियंका वाड्रा पर आरोप, परिवार को मेंटली किया जा रहा है परेशान
अदिति सिंह का प्रियंका वाड्रा पर आरोप, परिवार को मेंटली किया जा रहा है परेशान..

रायबरेली,

भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने बुधवार को रायबरेली सदर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनका पति के टिकट कटने को लेकर दर्द छलक पड़ा और प्रियंका वाड्रा पर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोगली राजनीति करती है। मेरे परिवार को मेंटली परेशान करके रखा हुआ है। मेरे पति पर दबाव बनाया कि अदिति के खिलाफ बोलो तब टिकट देंगे। मेरे पति ने नहीं बोला तो उनका टिकट काट दिया।

यह भी पढ़ें - जनपद बाँदा की चारो विधानसभा में मतदान के लिए 359 बसों का इस्तेमाल होगा

अदिति सिंह ने नामांकन में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सदर विधानसभा में कमल खिलेगा। भाजपा 2022 में फिर से पूर्व बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक कोविड-19 काल में जनता के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बार रायबरेली से कांग्रेस का पत्ता साफ होने जा रहा है। कांग्रेस को एक भी सीट रायबरेली से नहीं मिलेगी। सभी क्षेत्रों पर बीजेपी के प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे।

अदिति सिंह का प्रियंका वाड्रा पर आरोप, परिवार को मेंटली किया जा रहा है परेशान..

बुधवार को अदिति ने बीजेपी के सिंबल पर रायबरेली सदर सीट से नामांकन किया है। उन्होंने चार सेटो में पर्चा दाखिल किया है। अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ वह नामांकन करने पहुंची थी। उन्होंने आगे कहा कि रायबरेली कांग्रेस का गढ़ कभी होता था, लेकिन अब यह भगवा मय हो चुका है। रायबरेली में अब कांग्रेस का पंजा चलने वाला नहीं है, जब उनकी पार्टी में नेता नहीं बचे की टिकट दे सकें। दूसरे दलों के आ रहे नेताओं को टिकट देकर अपनी नाक बचा रही है।

यह भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी ने दस्यु ददुआ के पुत्र वीर सिंह को फिर चुनाव मैदान में उतारा

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के 2 उम्मीदवारों सहित 14 ने नामांकन पत्र दाखिल किया

हि.स

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2