प्रधान पद पर 352 वोटो से जीती आरती देवी

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में सदर ब्लाक के भारतपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में गुरुवार को मतगणना...

Aug 9, 2024 - 00:20
Aug 9, 2024 - 00:22
 0  7
प्रधान पद पर 352 वोटो से जीती आरती देवी

क्षेत्र पंचायत सदस्य संवरिया देवी निर्विरोध निर्वाचित

चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में सदर ब्लाक के भारतपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में गुरुवार को मतगणना हुई। जिसमें आरती देवी ने 352 वोटो से जीत हासिल किया है। दूसरे नंबर में सुमित्रा देवी रही। जबकि रामनगर ब्लाक के नांदिन कुर्मियान क्षेत्र पंचायत से निर्विरोध सवारिया देवी पत्नी बलुआ ने जीत दर्ज किया है। जबकि ग्राम पंचायत के सदस्य पद के 14 पदों में भी निर्विरोध प्रत्याशी जीते हैं।

भारतपुर ग्राम पंचायत में प्रधान अनुसूचित जाति महिला के प्रधानी पद के लिए हुए चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में खड़े रहे। जीती प्रत्याशी आरती देवी को 648 वोट मिले। दूसरे नंबर में सुमित्रा देवी रही। जिनको 296 वोट मिले। जबकि तीसरे नंबर में रामाबाई को 159 वोट मिले। कुल 3117 मतदाता में 1564 वोट पड़े। अवैध 42 वोट पड़े। जीती प्रत्याशी आरती देवी पत्नी कौशल को आरओ मनोहर लाल ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। ग्रामीणों ने जीती प्रत्याशी को माला पहनाकर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0