विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रेरणा शिवहरे बनीं नायब तहसीलदार, रचा इतिहास
जनपद बांदा के लिए गर्व का विषय है कि विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा प्रेरणा शिवहरे का चयन...
बांदा। जनपद बांदा के लिए गर्व का विषय है कि विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा प्रेरणा शिवहरे का चयन पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।
प्रेरणा शिवहरे वर्ष 2019 बैच की छात्रा हैं, जिन्होंने वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर पूरा चित्रकूटधाम मंडल टॉप किया था। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने उस समय भी विद्यालय का नाम रोशन किया था और आज एक बार फिर उन्होंने पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।
प्रेरणा के पिता प्रमोद शिवहरे, निवासी बांदा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और अपने बड़े भाई को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने प्रेरणा के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
