विश्व रेडक्रॉस दिवस की तैयारियां पूरी, 8 मई को बांदा में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की जिला इकाई द्वारा 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है...

May 6, 2026 - 16:04
May 6, 2026 - 16:21
 0  21
विश्व रेडक्रॉस दिवस की तैयारियां पूरी, 8 मई को बांदा में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
AI Generated Images - Gemini AI

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, समाजसेवी गतिविधियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह भी होगा आयोजित

बांदा। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की जिला इकाई द्वारा 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार शाम रेडक्रॉस भवन, बांदा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रेडक्रॉस भवन में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन की जिम्मेदारी अशोक ओमर, विष्णु ओमर, तरुण खरे, सुनील सक्सेना, आदित्य सिंह परिहार, सचिन चतुर्वेदी एवं अशोक गुप्ता को सौंपी गई है। अधिक से अधिक लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए पर्चे और लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर के बाद भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए समाजसेवी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके तहत राहगीरों को साफी (गमछा) वितरित किए जाएंगे, पशुओं के लिए पानी के ड्रम और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य की जिम्मेदारी रामबहोरी शिवहरे, भुवनेन्द्र रावत एवं प्रशांत शर्मा को दी गई है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी पंकज रावत को दी गई है, जबकि मंच व्यवस्था भैरों अग्रवाल, रेखा भटनागर और किशोर बाजपेयी संभालेंगे। अतिथि स्वागत डॉ. मनोज शिवहरे, संतोष मसुरहा, रेखा भटनागर, अमित सेठ एवं संजय गुप्ता करेंगे।

शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्य अतिथियों—जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक—द्वारा जरूरतमंदों को पोषण पोटली का वितरण किया जाएगा।

बैठक में बाबूलाल गुप्ता, भैरव अग्रवाल, डॉ. मनोज शिवहरे, संजय गुप्ता, रामबहोरी शिवहरे, मयंक श्रीवास्तव, बीना गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही का संचालन सचिव अमित सेठ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0