पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस, खाड़ी देशों की उड़ानों का समय बढ़ा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हवाई उड़ानों पर भी दिखाई...
 
                                लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हवाई उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस फैसले के चलते खाड़ी देशों के लिए लखनऊ से उड़ान भरने वाली आठ फ्लाइटों की अवधि लगभग 40 मिनट तक बढ़ गई है।
एयरलाइंस सूत्रों की मानें तो यह प्रतिबंध केवल भारतीय एयरलाइनों पर लागू किया गया है। पाकिस्तान ने भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस — जैसे सलाम एयर, फ्लाइनास, फ्लाईदुबई, एत्तेहाद और सउदिया — पर कोई रोक नहीं लगाई है। ऐसे में इन विदेशी फ्लाइटों को अपने सामान्य मार्ग से ही उड़ान भरने की अनुमति दी गई है।
इन उड़ानों पर पड़ा असर:
- 
लखनऊ-दुबई: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-193 और IX-194 
- 
लखनऊ-अबूधाबी: इंडिगो की फ्लाइट 6E-1415 और 6E-1416 
- 
लखनऊ-दम्माम: इंडिगो की फ्लाइट 6E-6097 और 6E-6098 
- 
लखनऊ-शारजाह: इंडिगो की फ्लाइट 6E-1424 और 6E-1423 
अधिकारियों के अनुसार, मार्ग में बदलाव के चलते इन फ्लाइटों को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे यात्रा समय में वृद्धि हो रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति एयरलाइन की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जांच लें।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            