महिला मोर्चा की राष्ट्रीय व क्षेत्रीय टीम में ममता व सुमन शर्मा को स्थान, मोहित गुप्ता को युवा मोर्चा की कमान

भाजपा द्वारा की गई विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की घोषणा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम तथा क्षेत्रीय टीम में बांदा की महिलाओं को स्थान..

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय व क्षेत्रीय टीम में ममता व सुमन शर्मा को स्थान, मोहित गुप्ता को युवा मोर्चा की कमान
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय व क्षेत्रीय टीम..

भाजपा द्वारा की गई विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की घोषणा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम तथा क्षेत्रीय टीम में बांदा की महिलाओं को स्थान देते हुए , युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है जबकि पूर्व सांसद रामरतन शर्मा परिवार की पुत्रवधू सुमन शर्मा को क्षेत्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें - बुंदेली लोकनृत्य का अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी करेंगे दीदार

इसी प्रकार आईटी सेल के जिला संयोजक रहे मोहित गुप्ता को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले की कमान सौंपी गई है , वहीं पार्टी ने किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे विजय विक्रम सिंह पर पुनः भरोसा जताते हुए किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। जबकि अनुसूचित मोर्चा के घोषित जिला अध्यक्ष पद पर संतोष नायक की ताजपोशी की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा राजेश द्विवेदी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ प्रभाकर अवस्थी, भाजपा नेता माता बदल प्रजापति, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह तथा अजय सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, अजीत प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, धनंजय करवरिया ने विभिन्न मोर्चों के घोषित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए उपयोगी बताया है।

यह भी पढ़ें - पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने व्रत रख, हरछठ की पूजा अर्चना की

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1