क्षेत्र पंचायत ने कराया पार्क का सुंदरीकरण, बच्चों के लिए लगे खेल उपकरण
स्थानीय विकास खंड परिसर में वर्षों से उपेक्षित पड़े पार्क का क्षेत्र पंचायत द्वारा सुंदरीकरण कराकर नया स्वरूप दिया गया है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए...
सुबह-शाम बच्चों व अभिभावकों की उमड़ रही भीड़, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर में वर्षों से उपेक्षित पड़े पार्क का क्षेत्र पंचायत द्वारा सुंदरीकरण कराकर नया स्वरूप दिया गया है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल उपकरण व झूले स्थापित किए गए हैं। इससे सुबह-शाम बच्चों और उनके अभिभावकों की खासी भीड़ जुट रही है।
विकास खंड परिसर में बना पार्क लंबे समय से उपेक्षित पड़ा था। ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल की पहल पर क्षेत्र पंचायत ने पार्क का नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण कराया है। बच्चों के खेलने के लिए कई आधुनिक खेल उपकरण लगाए गए हैं। इन पर खेलते बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
कस्बे में बच्चों के मनोरंजन और घूमने के लिए सार्वजनिक स्थल की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। पार्क के नवीनीकरण से बच्चों के साथ उनके परिजनों को भी राहत मिली है। सुबह और शाम बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेकर पार्क पहुंच रहे हैं, जहां बच्चे झूलों व अन्य खेल उपकरणों का आनंद उठा रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क के चारों ओर पाथवे का निर्माण कराया गया है। पार्क में हरी घास लगाने की भी योजना है, जिससे इसकी सुंदरता और बढ़ेगी।
विकास खंड परिसर के पास बने एक अन्य पार्क में भी सुबह-शाम लोग बैठकर समय बिताते हैं। सार्वजनिक स्थल पर बच्चों के खेल और लोगों के टहलने की सुविधा मिलने से कस्बावासियों में उत्साह है। क्षेत्र पंचायत की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
