अस्मिता खेलो इंडिया लीग में चित्रकूट की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं स्पोर्ट अथार्टी आफ इंडिया के निर्देश पर प्रदेश में चल रही अस्मिता खेला इंडिया लीग अभियान के तहत...

May 5, 2026 - 10:41
May 5, 2026 - 10:41
 0  6
अस्मिता खेलो इंडिया लीग में चित्रकूट की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

चित्रकूट। खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं स्पोर्ट अथार्टी आफ इंडिया के निर्देश पर प्रदेश में चल रही अस्मिता खेला इंडिया लीग अभियान के तहत चित्रकूट स्पोर्ट स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों के लिए यूपी ओलंपिक एवं जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय महिला बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभाग से गांव से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलते है। यह पहल विशेष रूप से महिला एथलीटो की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2021 में हुई थी। उद्घाटन सदर विधायक अनिल प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमे रहीं। इसमे शहरी और ग्रामीण अंचल से इटौरा, यूपीएस इटौरा, आरोही पानी संस्था चकौंध, यूएस हरिहरपुर, संत थामस स्कूल खुटहा की टीमो ने बालीबाल खेल का प्रदर्शन किया। इटौरा की दोनो टीमे विजेता और उपविजेता रही। तृतीय स्थान आरोही पानी संस्था को मिला। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि में पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, महेश गर्ग, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंत में विजेता महिला खिलाड़ियों को अतिथियों ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0