श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में एसपी ने मेधावियों को किया सम्मानित

श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल रेहुटिया ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के...

Apr 17, 2026 - 10:55
Apr 17, 2026 - 10:55
 0  4
श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में एसपी ने मेधावियों को किया सम्मानित

चित्रकूट। श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल रेहुटिया ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके अतिरिक्त विवेक सिंह एवं अन्वेषा सिंह ने 96.2 प्रतिशत, शौर्य गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत, अंकुर सिंह एवं अल्विया इदरीश ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जिला टॉपर वंशिका सिंह सहित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, निदेशक स्वप्निल अग्रवाल, प्रधानाचार्या सौवारी मुखर्जी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0