संगठन मजबूती पर फोकस करें पदाधिकारी : मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी की मौजूदगी में नवनिर्वाचित...
सम्मानित किए गए निर्वाचित पदाधिकारी
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है। पार्टी में जो पदाधिकारियों बने है अब उनका दायित्व है कि संगठन कैसे मजबूत हो कैसे सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचे इसके लिए सबको मिलकर काम करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने सब पर भरोसा करके दायित्व सौंपा है। सबको मिलकर अपने दायित्व का सही निर्वाहन करना है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, रंजना उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश खरे, आनन्द त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, विपुल प्रताप सिंह, अश्विनी अवस्थी, अंजू बर्मा, मनोज तिवारी, पुष्पराज सिंह, राजेश्वरी द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, सुशीला वर्मा, श्रवण पटेल, जवाहर सोनी, गौरव करवरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
