कथा व्यास ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का किया वर्णन

श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य अनुराग शास्त्री महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि...

Oct 30, 2025 - 09:55
Oct 30, 2025 - 09:56
 0  16
कथा व्यास ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का किया वर्णन

कहा कि श्री कृष्ण की लीलाओं मे है आत्मदर्शन
 
चित्रकूट। श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य अनुराग शास्त्री महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने मिट्टी खा कर मिट्टी को शुद्ध किया। कलिया नाग को मान मर्दन कर जल तत्व को शुद्ध किया।

मुख्यालय के बल्दाऊगंज मोहल्ले में चल रही भागवत कथा के पंचम दिवस पर भागवताचार्य अनुराग शास्त्री महाराज ने कहा कि जब-जब संसार मे अत्याचार बढ़ता है। तभी अधर्म को समाप्त करने के लिए भगवान जन्म लेकर धर्म की स्थापना करके वेद, शास्त्र, संतो, महापुरषो की रक्षा करते है। जन्म जन्मांतर, कल्प कल्पंतर, युगांतर के वरदानो को सत्य करने के लिए द्वापर के अंत मे लीला पुरषोत्तम बिहारी श्री कृष्ण का अवतार होता है। भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं जीव को आनंद मग्न करने जीवन को उत्साहो से परिपूर्ण करती है जो तन्मयता का दान करे उसी का नाम लीला है। श्री कृष्ण के हर एक लीलाओं मे आत्मदर्शन भरा है। माखन चोरी लीला गोपियों के बिसुद्ध मन को चुराना ही माखन चोरी लीला है। हर एक इन्द्रियों से जो श्री कृष्ण रस का पान करती है। उन्ही का नाम गोपी है। उन्होंनेे गिरिराज गोवर्धन का तात्विक् विवेचन करते होते कहा कि जो इन्द्रियों का वर्धन को उसी का नाम गोवर्धन है। श्री कृष्ण गोवर्धन पूजा करा कर प्रकृति पूजा का संदेश देते है। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, कंचन लता श्रीवास्तव, व्यापारी नेता लक्ष्मी केसरवानी, छोटू बड़गइयां, सोनू गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, मान्या श्रीवास्तव, दिव्य श्रीवास्तव, मुख्य यजमान राम आसरे श्रीवास्तव, सावित्री श्रीवास्तव सहित तमाम श्रोतागण मौजूद रहे। श्रीमद् भागवत कथा में हारमोनियम में राजा मिश्रा, तबला वादक सौरभ पाण्डेय, ऑर्गन विप्लव कुमार, पैड में ओमप्रकाश अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0