स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का हुआ भव्य शुभारंभ

शासन के निर्देशानुसार सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत जनपद स्तरीय रैली के माध्यम से अभिभावकों...

Jul 9, 2026 - 10:49
Jul 9, 2026 - 10:49
 0  8
स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का हुआ भव्य शुभारंभ

नगर में निकाली गई जनपद स्तरीय विशाल रैली

चित्रकूट। शासन के निर्देशानुसार सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत जनपद स्तरीय रैली के माध्यम से अभिभावकों एवं आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इसी मकसद को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूट आगमन के पूर्व ही पूरे शहर में स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर शिक्षा की अलख जगाने का पुनीत कार्य कर रही हैं। उनका कहना है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में अवश्य कराएं।
स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ नगर पालिका चित्रकूटधाम कर्वी कार्यालय से कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष  पंकज अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली नगर पालिका से चलकर पुरानी बाजार होते हुए धनुष चौराहा और फिर वापस टंडन स्कूल के पास समाप्त हुई। 

जिला बेसिक अधिकारी रंजना शुक्ला ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ आज से हो गया है हमारे जनपद में सबसे ज्यादा जोर बच्चों के नामांकन पर किया जा रहा है हम सब का प्रयास होगा कि कोई भी बच्चा किसी भी गांव में शिक्षा से वंचित न रहे सभी बच्चों का नाम परिषदीय विद्यालयों में लिखा जाए। इसके लिए सभी शिक्षक अभिभावकों से संपर्क करके बच्चों के प्रवेश जरूर कराएं। 

बीएसए ने कहा कि शिक्षा ही समाज की रीढ है, समाजोत्थान के लिए हर बच्चे को शिक्षित होना जरूरी है, तभी अच्छा समाज और अच्छा देश बनेगा और हमारे देश की प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की परिकल्पना के अनुसार विकसित भारत के नवनिर्माण में हमारे जनपद के बच्चों का योगदान होगा।

रैली में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा सहित प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र सभी शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापक शिक्षक शिक्षिकाएं व जयघोष  के साथ बच्चे प्रतिभाग किया।

 इस दौरान सभासद शंकर प्रसाद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ला, प्रवीण दीक्षित, अतुल दत्त तिवारी, समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह, हरिकांत, ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीरेंद्र गुप्ता, कुलदीप सिंह, श्रीमती रचना यादव प्रधानाध्यापिका, विद्यासागर सिंह, रंजना चंदेल, संजू यादव, गीतांजलि, पूनम श्रीवास्तव, अनुराधा सिंह, आराधना सिंह, शहनाज बानो, अनुरंजना सिंह, श्यामसुन्दर यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0