डीएम-एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियाद
शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील राजापुर के सभागार में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन...
कहा कि समस्याओं का समय पर गुणवत्तापूर्ण कराएं निस्तारण
चित्रकूट। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील राजापुर के सभागार में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता तथा एसपी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समाधान दिवस के दौरान डीएम ने आए हुए फरियादियों की प्रार्थना पत्रों की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की। उन्होंने उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। ताकि किसी भी पीड़ि़त या लाभार्थी को बार-बार कलेक्ट्रेट या शासकीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कलेक्ट्रेट स्तर पर ऐसी शिकायतें पुनरावृत्ति होती हैं। जिनमें अधीनस्थ स्तर पर लापरवाही बरती गई हो तो संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले या आम जनमानस को परेशान करने वाले लेखपालों को तत्काल प्रभाव से सम्बद्ध करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने संबंधित थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न एवं महिला सुरक्षा से जुड़े समस्त प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए उनका तत्काल एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजापुर पूजा गुप्ता सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
