जिला कारागार का डीजे, डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा माडल प्रिजन मैनुअल-2016 के अधीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...
बंदियों से सुविधाओं की ली जानकारी
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा माडल प्रिजन मैनुअल-2016 के अधीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शेषमणि शुक्ला की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जेल विजिटर बोर्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हाईसिक्योरिटी बैरक, बच्चा बैरक, महिला बैरक व अन्य बैरकों में जाकर उपस्थित बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय पर चिकित्सा प्राप्त होने के संबंध में पूछा गया जो जेल नियमावली के अनुसार उचित होना पाया गया। बंदियों को विधिक सहायता के लिये जेल में लीगल एड क्लिनिक की स्थापना प्राधिकरण के द्वारा की गई है। लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य, जेल पैरालीगल वालंटियर नियमित रूप से जेल विजिट कर बंदियों से मुलाकात कर उनके प्रकरणों की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा समय-समय पर जिला कारागार में विधिक सेवा साक्षरता का आयोजन किया जा रहा है। जेल में बंदियों को विधिक सहायता प्राप्त हो सके, इसलिए साप्ताहिक जेल समीक्षा की जाती है। जिससे बंदी अपने आप में बदलाव महसूस कर रहे हैं। बंदियों को साक्षर बनाने के लिए शिवनादर फाऊंडेशन के सहयोग से शिक्षा अभियान भी चलाया जा रहा है। विजिटर बोर्ड ने जेल में चल रहे इस साक्षरता कार्यक्रम की सराहना की।
जिला कारागार में संचालित जेल अस्पताल में भर्ती बन्दियों से मुलाकात कर उनके इलाज के बारे में पूंछा गया। अस्पताल में भर्ती बन्दियों द्वारा अवगत कराया गया कि डाक्टर्स द्वारा समय पर दवाईयां दी जाती हैं एवं इलाज सही ढंग से किया जाता है। बीमार बंदियों के मनोरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था की गई है। जिसमें योग, आध्यात्मिक कार्यक्रम, भजन, समाचार आदि प्रसारित किए जाते हैं। इस मौके पर डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरूण कुमार सिंह, सीजेएम राजेन्द्र प्रसाद भारती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी, सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
