गोस्वामी संत तुलसी की जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

गोस्वामी संत तुलसी जन्मस्थली राजापुर में 10 दिवसीय तुलसी जन्म जयंती महोत्सव के अंतिम दिन...

Aug 1, 2025 - 10:46
Aug 1, 2025 - 10:52
 0  4
गोस्वामी संत तुलसी की जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

जगदगुरु रामभद्राचार्य व संत मोरारी बापू ने श्रीराम चरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की उठाई मांग

गोस्वामी जी की हस्तलिखित रामायण का किया दर्शन

तुलसी साहित्य समागम में सम्मानित किए गए मानस मर्मज्ञ

राजापुर (चित्रकूट)। गोस्वामी संत तुलसी जन्मस्थली राजापुर में 10 दिवसीय तुलसी जन्म जयंती महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 10ः35 बजे वशिष्ठ गुरुकुलम में बने हेलीपैड से तुलसी जन्मकुटीर पहुंचे। गोस्वामी तुलसीदास की हस्तलिखित श्रीरामचरितमानस के दर्शन किए और तुलसी प्रसव कक्ष में पहुंचकर तुलसीदास सहित माता हुलसी, पिता आत्माराम दुबे, पत्नी रत्ना, पालन पोषण करने वाली आया माँ दासी चुनिया का माल्यार्पण किया। तुलसी रिजॉर्ट में राष्ट्रीय सन्त मोरारी बापू सहित कथाकारों, साहित्यकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने अपने उद्बोदन में कहा कि श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित किया जाए। इस ग्रंथ में पूरे राष्ट्र को ज्ञान विज्ञान, राजनीति, सन्धि नीति और विकास नीति का समावेश तुलसीदास ने राष्ट्र को समर्पित किया है। ऐसे महान संत की जन्मभूमि का विकास हर सम्भव होना चाहिए। जिसका समर्थन करते हुए राष्ट्रीय कथाकार सन्त मोरारी बापू ने मुख्यमंत्री योगी से कहा कि श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक इस प्रस्ताव को पहुंचाएं। आप जामवंत और हम हनुमान बनकर आपका सहयोग करते रहेंगे। हजारों संतों ने एक स्वर से इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। बापू ने कहा कि तुलसी जन्मस्थली के तमाम भक्तों ने कई अर्जियां रेलवे लाइन बनवाने के लिए दी हैं। जिसे प्रधानमंत्री तक भी भेजने का प्रयास होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रतिवर्ष तुलसी जन्म महोत्सव में शामिल होने की मांग की है। तुलसी साहित्य संगोष्ठी के आखिरी दिन प्रख्यात साहित्यकारों में रत्नावली अवार्ड साध्वी नीलम गायत्री मानसमयी चित्रकूट, तुलसी अवार्ड जयप्रकाश मिश्र मानस चंचरीक प्रयागराज, द्वितीय तुलसी अवार्ड डॉ मदनमोहन मिश्र मानस कोविद वाराणसी, व्यास अवार्ड गोस्वामी डॉ अच्छुतलाल भट्ट वृंदावन, द्वितीय व्यास अवार्ड डॉ महादेव प्रसाद मेहता वीर सोमनाथ गुजरात, वाल्मीकि अवार्ड अशोकदास महाराज अयोध्या, द्वितीय वाल्मीकि अवार्ड स्वामी बालकृष्णाचार्य महाराज अयोध्या को देकर सम्मानित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0