रगौली इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

जिले के रगौली इंटर कॉलेज में सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई...

Jul 27, 2026 - 12:55
Jul 27, 2026 - 12:55
 0  6
रगौली इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

समारोह में यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

दिव्यांगो को ट्राई साइकिल आदि आवश्यक उपकरणों का किया गया वितरण

चित्रकूट। जिले के रगौली इंटर कॉलेज में सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, लवकुश चतुर्वेदी आदि अतिथियों ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। समारोह के दौरान यूपी बोर्ड के टॉपर छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चित्रकूट जनपद को गौरवान्वित करन वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के दिव्यांगो को ट्राई साइकिल आदि उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने छत्रपति शाहू जी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, समरसता और शिक्षा के महान अग्रदूत थे। शाहू जी महाराज भारतीय इतिहास के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और लोककल्याण को शासन का आधार बनाया। उनका जीवन और कार्य आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ और सबका विकास की नीति पर कार्य कर सामाजिक परिवर्तन के सपनों को साकार कर रहे हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने सामाजिक समरसता का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा है कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने अपने राज्य में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने तथा समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोक कल्याण और सामाजिक न्याय का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे और लवकुश चतुर्वेदी ने शाहू जी महाराज को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समरस और सशक्त भारत के निर्माण में प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अवसर पहुंचाने का कार्य किया। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के महान प्रतीक थे। उन्होंने समाज के वंचित एवं पिछडे वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने पीएम मोदी की मन की बात सुनने के साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही क्षेत्र के दर्जनों दिव्यांगो को ट्राईसाइकिल आदि आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, गुलाब सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, पन्नालाल कोरी, सुनील सिंह पटेल, सुशील कुमार सिंह, रवि त्रिपाठी, आशीष रघुवंशी, छेदीलाल सिंह, इंद्रराज सिंह पटेल, मनोज सिंह, समाजसेवी धीरेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह पटेल, घनश्याम पटेल, सुरेश अनुरागी, हरि गोपाल मिश्रा, ओमप्रकाश बालाजी, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी, बलराम पटेल, मनजीत सिंह, रामचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0