भारत कॉन्क्लेव 2026 में बांदा की बेटी डॉ. सदफ खान को मिला एक्सीलेंस इन टेक-ड्रिवन रियल एस्टेट इनोवेशन अवार्ड
मुंबई स्थित जे डब्ल्यू मेरियट होटल में आयोजित भारत कॉन्क्लेव 2026 में चिराग फाउंडेशन के सह-संरक्षक अकील अहमद खान एवं डॉ. सबीहा...
प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने किया सम्मानित, SDG रियल एस्टेट की उपलब्धि पर खुशी की लहर
मुंबई। मुंबई स्थित जे डब्ल्यू मेरियट होटल में आयोजित भारत कॉन्क्लेव 2026 में चिराग फाउंडेशन के सह-संरक्षक अकील अहमद खान एवं डॉ. सबीहा रहमानी की पुत्री डॉ. सदफ खान को रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित "Excellence in Tech-Driven Real Estate Innovation 2026" सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं प्रख्यात समाजसेवी किरण बेदी द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिसमें डॉ. सदफ खान की उपलब्धि विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
डॉ. सदफ खान को यह सम्मान उनकी संस्था SDG रियल एस्टेट के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में तकनीक आधारित नवाचार, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि को संस्था ने अपने लिए गर्व का क्षण बताया है।
संस्था द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया कि यह सम्मान केवल डॉ. सदफ खान की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि SDG रियल एस्टेट की पूरी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और नवाचार का परिणाम है। संस्था ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था से जुड़े लोगों ने डॉ. सदफ खान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवा उद्यमियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सम्मान मिलने के बाद SDG रियल एस्टेट परिवार में उत्साह का माहौल है।
डॉ. सदफ खान और SDG रियल एस्टेट की पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संगठनों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
