बांदा : पुरानी रंजिश के चलते युवा किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पुरानी रंजिश के चलते एक युवा किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारी मौके से फरार हो गए..

Nov 15, 2021 - 03:12
 0  2
बांदा : पुरानी रंजिश के चलते युवा किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पुरानी रंजिश के चलते एक युवा किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक व देहात कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

घटना सोमवार को सवेरे देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम पिपरी में हुई। इसी गांव का निवासी पंकज सिंह (20) पुत्र महेश सिंह आज सवेरे शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान घात लगाकर दुश्मनों ने गोली मार दी गोली लगते ही किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई और हत्यारे घटनास्थल से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें - झांसी में मिली पांच साल की बच्ची का शव

इस बारे में मृतक के चाचा नवल सिंह ने बताया कि दीपावली में गांव के बंधु सिंह, वीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश, कल्लू गौड़ और और उनके  3 पुत्र व अजय सिंह पप्पू आदि से झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के कारण दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। इसी वजह से इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। नवल सिंह ने यह भी बताया कि हम लोग घर में थे गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। गोली लगने से पंकज की मौके पर मौत हो गई थी।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व देहात कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से इस संबंध में बातचीत की। उन्होंने इस बारे में बताया कि आज हमें जानकारी मिली थी कि पिपरी गांव में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी करने पर पता चला की दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इनका विवाद पुलिस स्तर से खत्म करा दिया गया था और समझौते से दोनों पक्ष संतुष्ट थे,इसके बाद भी यह घटना हुई। घटना के बाद से विरोधी पक्ष फरार है जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर रही नेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1