लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर रही नेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग करते एक नेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया। यह वीडियो दीपावली..

Nov 13, 2021 - 09:04
Nov 13, 2021 - 10:54
 0  1
लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर रही नेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग करते एक नेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया। यह वीडियो दीपावली की रात का बताया जा रहा है और फायरिंग कर रही महिला राष्ट्रीय जनसत्ता दल रायबरेली की प्रधान महासचिव है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : इण्टरमीडिएट के छात्र ने ट्रेन के इंजन के आगे लेटकर की आत्महत्या

नगर कोतवाली के इंदिरा नगर निवासी रेनू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जो कि दीपावली की रात का बताया जा रहा है। महिला का पति संदीप सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और इस समय रेल कोच में नौकरी करता है।

फायरिंग कर रही महिला राष्ट्रीय जनसत्ता दल की प्रधान महासचिव है, जिस रायफल से फायरिंग हो रही है वह महिला के पति की है। उसका लाइसेंसी भी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया की वायरल वीडियो दीपावली की रात में बनाया गया था। मामला इंदिरा नगर से जुड़ा हुआ है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही राइफल को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उत्तर प्रदेश के विकास को लगेंगे पंख

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग 

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0