सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता में योगी आदित्यनाथ सबसे आगे
सोशल मीडिया पर देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता को लेकर सामने आए नए आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है...
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 6.33 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स, एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी मजबूत मौजूदगी
लखनऊ। सोशल मीडिया पर देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता को लेकर सामने आए नए आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता से सीधे संवाद और फॉलोअर्स की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
आंकड़ों के मुताबिक, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुल फॉलोअर्स 6.33 करोड़ से अधिक हो चुके हैं। उनकी डिजिटल लोकप्रियता का अंदाजा अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद फॉलोअर्स की संख्या से लगाया जा सकता है।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर योगी आदित्यनाथ को 3.28 करोड़ से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर 1.75 करोड़ से ज्यादा और फेसबुक पर 1.30 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।
इन आंकड़ों के आधार पर योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ और व्यापक डिजिटल पहुंच सामने आती है। डिजिटल माध्यमों के जरिए जनता तक सीधे पहुंच बनाने और अपनी गतिविधियों एवं संदेशों को साझा करने में उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी अहम भूमिका निभा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
