कार्यकर्ता अपना बूथ जीतने के लिए करे संकल्पित प्रयास : मंत्री

भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूर्ण विजय के संकल्प के साथ अपना बूथ जीतने के लिए संकल्पित प्रयास करे...

May 2, 2024 - 01:09
May 2, 2024 - 01:10
 0  1
कार्यकर्ता अपना बूथ जीतने के लिए करे संकल्पित प्रयास : मंत्री

मंत्री ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है भाजपा 

चित्रकूट(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के चित्रकूट विधानसभा के बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन वृंदावन गार्डेन अमानपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार मे नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविंद कुमार ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह भगवान राम की तपोभूमि है। यहा के कण-कण मे राम बसते है। इस पावन भूमि के आकर वह धन्य हो गए। कहा कि भाजपा राम के आदर्शों में चलने वाली पार्टी है। सम्पूर्ण देश मे रामराज की परिकल्पना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे है। देश निरंतर प्रगति कर रहा है। दुनिया में मान बढा है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूर्ण विजय के संकल्प के साथ अपना बूथ जीतने के लिए संकल्पित प्रयास करे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। बूथ जीतना है। तभी पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने कहा कि बूथ अध्यक्षो के दम पर ही चुनाव फतह होगा। आगामी 20 मई को पहले मतदान करना है फिर जलपान करना है। विधानसभा प्रभारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता टोली बनाकर व्यापक जन संवाद करें। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भेद नहीं है। 

पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि 1951 से लेकर आज तक पार्टी की नीतियों और सिद्धान्तों में कोई बदलाव नही हुआ है। इस मौके पर  प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आनन्द त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, मऊ नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, लोकसभा सह संयोजक शिवशंकर सिंह, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, रामनगर गंगाधर मिश्रा, मऊ सुशीला वर्मा, पहाड़ी सुशील द्विवेदी, विधानसभा संयोजक एवं जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, राजीव त्रिपाठी, आभेष मिश्रा, बृजेश पांडेय, अश्विन अवस्थी, विपुल प्रताप, जय प्रकाश पांडेय, सुरेश अनुरागी, दिनेश पटेल, हीरो मिश्रा, आशीष कोल, कैलाश मिश्रा, विनीता द्विवेदी, धीरेन्द्र सेगर, रामरतन प्रजापति, सुनीता श्रीवास, पन्नालाल कोरी, अनीता सिंह, विनोद पांडये अखिलेश रैकवार, शिवाकांत पाण्डेय, गौरव करवरिया, राम प्रताप सिंह, रवि गुप्ता, श्रवण पटेल, विनीता द्विवेदी, लवलेश निषाद, दिव्या त्रिपाठी, अजू वर्मा, रामसागर चतुर्वेदी, सजय पांडेय, अर्पित जयसवाल, रमाकान्त पांडेय, राखी चौबे, माया प्रजापति आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0